28 Mar 2024, 20:47:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन रामपाल-मेहर जेसिया की खत्म हुई 21 साल की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 1:21PM | Updated Date: Nov 21 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शादी के 21 साल बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल और सुपरमॉडल रहीं मेहर जेसिया के तलाक को बांद्रा (मुंबई) के फैमिली कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। कोर्ट की मंजूरी के साथ ही अर्जुन ने मेहर के साथ करीब 21 साल पुराना रिश्ता खत्म किया। रिपोर्ट्स मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल के तलाक को मंजूरी दी। उन्होंने अपने फैसले में यह भी कहा कि दोनों बेटियां (माहिका और मायरा) मां के साथ ही बांद्रा स्थित डुप्लेक्स में रहेंगी। 
 
बता दें, अर्जुन-मेहर ने ने 30 अप्रैल 2019 को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी जिसे  प्रिसिंपल जज शैलजा सावंत ने करीब 6 महीने के बाद स्‍पेशल मैरेज ऐक्‍ट के तहत मंजूरी दे दी।  प्रिसिंपल जज ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में दोनों की सहमति से फैसला सुनाया है। जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दिया है। साथ ही फैंसले में ये कहा गया है कि अर्जुन की दोनों बेटियां अपनी मां मेहर के साथ रहेंगी। मतलब अर्जुन के साथ उनकी बेटियां नहीं रहेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और मेहर ने इसी साल अप्रैल में डिवोर्स के लिए केस फाइल किया था। अब 6 महीनों बाद दोनों आखिरकार अलग हो गए हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »