28 Mar 2024, 20:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर का आज जन्‍मदिन है। आज शिल्पा शिरोडकर अपना 50वां जन्मदिन मना रही है। 1989 में शिल्पा ने फिल्म 'भ्रष्टाचार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट मिथुन चक्रवर्ती थे। शिल्पा को पहचान मिली साल 1990 में आई फिल्म 'किशन कन्हैया' से। इस फिल्म में शिल्पा ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। फिल्म के एक गाने 'राधा बिना' में उन्होंने पारदर्शी साड़ी पहनी थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर थे।
 
फिल्मी करियर में शिल्पा ने कई बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया। शिल्पा की कई फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों के फ्लाप होने के चलते शिल्पा का करियर भी ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। करियर आगे बढ़ता ना देख शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं। शिल्पा की एक बेटी है। हालांकि शादी के बाद शिल्पा 'बारूद' फिल्म में नजर आईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »