28 Mar 2024, 19:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JNU विवाद पर स्वरा भास्कर का आया ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 11:22AM | Updated Date: Nov 20 2019 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रों के विरोध प्रदर्शन की वजह से चर्चा में है। छात्र बढ़ी हुई हॉस्टल फीस के विरोध में हैं। हालांकि विरोध के बाद फीस बढ़ोत्तरी को आंशिक रूप से वापस लेने का फैसला किया गया है। इन सबके बीच अभिनेत्री और जेएनयू की छात्रा रहीं स्वरा भास्कर ने अपने विचार रखे हैं।
 
जेएनयू विवाद पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके लिखा कि जेएनयू ने उन तमाम छात्रों के जीवन को बदला है जो परिस्थितियों से जूझकर यहां आते हैं। जेएनएयू इसलिए भी खास है क्योंकि यहां शिक्षा पर कुछ गिने-चुने लोगों का अधिकार नहीं समझा जाता है, शिक्षा का अधिकार हर किसी का जन्मसिद्ध अधिकार है। स्वरा भास्कर ने जिस तरह से जेएनएयू विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनका ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »