28 Mar 2024, 15:57:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हॉस्पिटल में भर्ती की खबरों पर डिंपल कपाड़िया का बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 1:00PM | Updated Date: Nov 17 2019 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लेखिका और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को शनिवार को एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया, जिससे लोगों को लगा कि उनकी मां डिंपल कपाड़िया हॉस्पिटल में भर्ती हैं। लेकिन जब आईएएनएस ने डिंपल से संपर्क किया तो उन्होंने इस अफवाह को ठहाकों में उड़ा दिया।
टाइम्स नाउ वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, डिंपल कपाड़िया ने अपने स्वास्थ्य को लेकर आ रही खबरों पर कहा कि 'मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं। मेरी मां अस्पताल में भर्ती हैं। अब वो बेहतर हैं। उनकी तबीयत ठीक है। मैं सभी की प्रार्थना और शुभकामनाएं चाहती हूं।'
 
अक्षय कुमार को गुरुवार को हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया था, जिसके बाद ट्विंकल खन्ना भी अस्पताल के बाहर नजर आई थीं। दोनों को अस्पताल के बाहर देख ये कयास लगाए जाने लगे कि डिंपल कपाड़िया की तबीयत खराब है।  बता दें कि डिंपल कपाडिया हिंदी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'बॉबी' से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »