29 Mar 2024, 12:34:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मशहूर सिंगर की सड़क हादसे में मौत, पति की हालत गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 1:03PM | Updated Date: Nov 15 2019 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। अमेरिका से लौटने के बाद वह अपने पति विजय के साथ गृहनगर नासिक के लिए जा रही थी। गीता जिस कार से जा रही थी वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। इस हादसे में गीता और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शाहपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गीता की मौत हो गई। विजय माली का हालात अभी गंभीर है।
 
अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी । उन्होंने पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं। बता दें, पिछले दो महीनों से गीता अमेरिका में थीं। गीता माली का अपना म्यूजिकल बैंड था, जिसका नाम गीत गंगा म्यूजिकल बैंड है। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर डिग्री ली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »