मुंबई। अभिनेत्री पूजा हेगड़े की कुछ तस्वीरें सामने आई है। हाल ही में पूजा फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के वेडिंग कलेक्शन के लिए शो स्टोपर बनीं। इस दौरान पूजा स्लिवर कलर की डीपनेक बैकलेस चोली वाले इस लहंगे में पूजा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने नेकलेस कैरी किया, जो उनके लुक के साथ परफेक्ट लग रहा था। न्यूड लिपस्टिक के साथ सबटल मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। उन्होंने बालों का स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाया था। रैंप पर पूजा ने कातिलाना अंदाज में पोज दिए।