17 Apr 2024, 00:33:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लता मंगेशकर की हेल्थ को लेकर सामने आया ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:05PM | Updated Date: Nov 14 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हेल्थ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इसमें उनके परिवार वालों ने बताया है कि लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर है और उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया जाएगा। स्टेटमेंट में कहा गया है- लता दी की हालत स्थिर है और पहले से बेहतर है। आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया।
 
हम उनके पूरी तरह स्वस्थ होने का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि जल्द घर लौट सकें। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए शुक्रिया। सांस की तकलीफ़ के बाद लता मंगेशकर को रविवार रात 2 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तभी से वो आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर्स लगातार लता मंगेशकर की हेल्थ पर नज़र रखे हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »