28 Mar 2024, 20:26:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बाला' की अभिनेत्री ने की समुद्र की सफाई, फेंका कचरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 1:17PM | Updated Date: Nov 13 2019 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिल्म दम लगाके हईशा में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली भूमि पेडनेकर ने आयुष्मान के साथ हिट फिल्मों की हैट्रिक लगा दी है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म बाला भी इस जोड़ी की पिछली दो हिट फिल्मों दम लगा के हईशा और शुभ मंगल सावधान की तरह बॉक्स ऑफिस पर विनर साबित हुई है।' फिल्म बाला की सफलता का आनंद उठा रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इस कामयाबी का जश्न बहुत ही अनोखे तरीके से मनाया। भूमि ने मुंबई के एक संगठन के साथ मिलकर यहां के चर्चित वर्सोवा बीच की सफाई के लिए चल रहे अभियान में हिस्सा लिया। वह करीब दो घंटे तक समुद्र किनारे फैले कचरे को साफ करती दिखीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »