19 Apr 2024, 19:15:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। #me too कैंपेन ने बड़े पैमाने पर देश विदेश की महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया और एक के बाद एक बड़े नाम इसकी गिरफ्त में आए। इसमें हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
 
अब एक फ्रांसीसी अभिनेत्री ने फिल्मकार रोमन पोलेंस्की पर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जब वह महज 18 साल की थीं। ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री ने शुक्रवार को एक फ्रांसीसी समाचार पत्र में प्रकाशित साक्षात्कार में इस कथित दुष्कर्म का जिक्र किया है।
 
ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री ने शुक्रवार को एक फ्रांसीसी समाचार पत्र में प्रकाशित साक्षात्कार में इस कथित दुष्कर्म का जिक्र किया है। उन्होंने दावा किया है, "साल 1975 में, रोमन पोलेंस्की ने मेरे साथ दुष्कर्म कियाएक्ट्रेस ने कहा, "व्यक्तिगत या पेशेवर तौर पर मेरा उनके साथ कोई संबंध नहीं था।
 
मैं उन्हें मुश्किल से ही जानती थी। यह एक चरम हिंसात्मक आचरण था, जब हम जीस्टाड (स्विटजरलैंड में एक शहर) में स्थित उनके शैलेट में स्कीइंग करने गए थे। उन्होंने मेरे कपड़े फाड़े और तब तक मुझ पर वार करते रहे जब तब मैं हार नहीं गई और इस तरह से उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैं तब महज 18 साल की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »