25 Apr 2024, 11:14:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोध्या फैसले पर बोले सलमान के पिता - 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद नहीं स्‍कूल...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 12:29PM | Updated Date: Nov 10 2019 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सलमान खान के पिता सलीम खान ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में मुस्लिमों को दी जाने वाली पांच एकड़ भूमि पर स्कूल बनाया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए सलीम खान ने कहा कि अयोध्या में मुस्लिमों को दी जाने वाली पांच एकड़ भूमि पर स्कूल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि मोहब्बत जाहिर करिए और माफ करिये, अब इस मुद्दे को फिर से मत कुरेदिये, यहां से आगे बढ़िए। 
 
मुस्लिमों को सलाह देते हुए सलीम खान ने कहा कि अब इस मामले पर बात न कर बुनियादी समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए। मुस्लमानों को स्कूल और अस्पताल की जरूरत है। अयोध्या में मस्जिद के लिए मिलने वाली पांच एकड़ जगह पर कॉलेज बने तो बेहतर होगा। नमाज तो ट्रेन, प्लेन  कहीं भी पढ़ी जा सकती है। अगर 22 करोड़ मुस्लिमों को अच्छी शिक्षा मिलेगी तो इस देश की बहुत सी कमियां खत्म हो जाएंगी।
 
भारतीय समाज के परिपक्व होने की बात करते हुए सलीम खान ने कहा, "फैसला आने के बाद जिस तरीके से शांति और सौहार्द्र कायम रही यह प्रशंसनीय है। अब इसे स्वीकार कीजिए...एक पुराना विवाद खत्म हुआ। मैं तह-ए-दिल से इस फैसले का स्वागत करता हूं। मुस्लिमों को अब इसकी (अयोध्या विवाद) चर्चा नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह उनको बुनियादी समस्याओं की चर्चा करनी चाहिए और उसे हल करने की कोशिश करनी चाहिए। मैं ऐसी चर्चा इसलिए कर रहा हूं कि हमें स्कूल और अस्पताल की जरूरत है। अयोध्या में मस्जिद के लिए मिलने वाली पांच एकड़ जगह पर कॉलेज बने तो बेहतर होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »