29 Mar 2024, 18:32:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेता ने पत्‍नी को बुरी तरह पीटा, फट गया कान का पर्दा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 2:55PM | Updated Date: Nov 7 2019 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंदौर में फिल्म अभिनेता पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे दहेज के लिए मारता-पीटता है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी मॉडल और अभिनेत्री स्वाति ने मुंबई के गोरेगांव थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस शून्य पर दर्ज कर इंदौर के द्वारकापुरी थाने को भेजा है। पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होते देख स्वाति ने मंगलवार को इंदौर आकर एडीजी वरुण कपूर से मुलाकात की। 
 
द्वारकापुरी पुलिस जांच कर रही है। दरअसल, इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाले अभिनेता कर्ण (30) पिता सूर्यप्रकाश शास्त्री से 30 वर्षीय स्वाति मेहरा ने करीब 10 महीने पहले 13 फरवरी 2019 को प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात जून 2018 में मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।  
 
कर्ण फिल्म में मुख्य अभिनेता था। स्वाति का आरोप है कि कर्ण ने शादी के दो महीने बाद ही दहेज की मांग कर दी। इसके लिए उसने कई बार स्वाति से मारपीट भी की, जिससे उसके कान का पर्दा तक फट गया। स्वाति का यह भी आरोप है कि एक बार कार से इंदौर आते वक्त रास्ते में कर्ण ने उसे मारने की कोशिश भी की। यहां तक कि स्वाति का करियर चौपट करने का भी प्रयास किया। उधर, स्वाति के अभिनेता पति कर्ण शास्त्री का कहना है कि स्वाति मुझसे अलग रहती है। यह फैसला आपसी सहमति से हुआ था। उसके लगाए सभी आरोप गलत हैं। मैंने आज तक उस पर हाथ नहीं उठाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »