19 Apr 2024, 13:07:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिशा पटानी ने सलमान को बताया सांता क्लॉज, कहा - वो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 12:26PM | Updated Date: Nov 7 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री दिशा पटानी इन दिनों अभिनेता सलमान खान के साथ अपने आने वाली फिल्‍म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को लेकर व्‍यस्‍त है।  इन सबके बीच दिशा पटानी ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हिंदूस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया कि सलमान खान के साथ दोबारा काम करने के लिए बेहत उत्साहित हैं। वो काफी विनम्र और दयालू इंसान हैं।
 
इसके अलावा दिशा पटानी ने सलमान खान को सांता क्लॉज भी बताया। दिशा पटानी ने कहा कि मैं सलमान सर के साथ दोबारा पर्दे पर नजर आने के लिए बहुत उत्साहित हूं और वो भी बिल्कुल अलग ही अवतार में। वो कई मायनों बिल्कुल सांता क्लॉज की तरह ही हैं। वह हर बार अपने फैंस के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं और केवल इतना ही नहीं, इस साल भी उनके पास फैंस के लिए एक जबरदस्त क्रिसमस गिफ्ट है। मुझे फिल्म में रोल और प्रोडक्शन के लिए अप्रोच किया गया, जिसके लिए मैं काफी खुश हूं। मैं इस उपलब्धि को पाकर काफी खुश हूं। 
 
सलमान के साथ अपने काम के अनुभव पर बोलतें हुए दिशा पटानी ने कहा की सलमान खान उन सबमें से सबसे दयालू और शांत किस्म के व्यक्ति हैं, जिनसे भी मैं अभी तक मिली हूं। उन्हें काम करते हुए देखना प्रेरित करता है। ऐसे में मैं कोई एक चीज ही नहीं बता सकती हूं। बता दें कि दिशा पटानी और सलमान खान की कैमेस्ट्री को 'भारत' में भी काफी सराहा गया था। इस फिल्म के अलावा दिशा आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर के साथ 'मलंग' में भी नजर आने वाली हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »