29 Mar 2024, 06:46:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका अरोड़ा ने सुनाया दर्द - सांवले रंग के कारण हुआ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 3:57PM | Updated Date: Nov 5 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि सांवले रंग के कारण उन्हें फिल्म जगत में शुरुआत में भेदभाव का शिकार होना पड़ा था। मलाइका ने कहा, "मैं जब यहां आई तो यहां काला, गोरा फैला हुआ था और मुझे हमेशा काले रंग वाली श्रेणी में रखा गया। 'छैया छैया', 'गुड़ नाल इश्क मीठा', 'माही वे', 'काल धमाल' और 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे आइटम नंबर्स के लिए प्रसिद्ध मलाइका ने नेहा धूपिया के शो 'नोफिल्टर्सनेहा सीजन 4' पर अपने ये विचार रखे। एक बच्चे की मां मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते की बात पर चर्चा में रहती हैं। उनका कहना है कि वे ट्रोल्स की परवाह नहीं करतीं। उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मुझे बिल्कुल परवाह नहीं। मुझे सिर्फ उन लोगों के लिए बुरा लगता है जो सिर्फ एक तय तरीके से सोचते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »