29 Mar 2024, 18:14:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका का बड़ा खुलासा - खुद बताया कैसे करेंगी शादी?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 3:41PM | Updated Date: Nov 5 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब अपने रिलेशन को ओपनली करने लगे हैं। वो एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करने लगे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया। मलाइका ने बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं। 
 
मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा- 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' नेहा से बात करते हुए मलाइका ने अर्जुन से जुड़ी बात भी बताई।
 
मलाइका ने कहा- 'अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।' आपको बता दें, मलाइका ने अर्जुन से अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर स्वीकार किया था। मलाइका ने अर्जुन के साथ रोमांटिक पोज देते हुए कैप्शन लिखा था। जिससे इस बात का खुलासा हुआ था दोनों रिलेशनशिप में हैं। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »