29 Mar 2024, 12:16:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड और राजनीति में धाक जमाने वाले विनोद खन्ना फिल्मी कैनवस के क्लासिक स्टार के रूप में गिने जाने वाले  भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन अपनी खूबसूरत फिल्मों के जरिए वो लोगों के जेहन में जिंदा हैं खन्ना के परिवार से महत्वपूर्ण खबर निकलकर सामने आ रही है। पिता विनोद खन्ना की तरह बेटा साक्षी भी अध्यात्म की राह पर चल पड़ा है। विनोद खन्ना का संन्यास से वापस लौटने के बाद पहली पत्नी गीतांजलि से विनोद का रिश्ता टूट गया था जिसके बाद उन्होंने कविता से शादी की थी। साक्षी कविता के ही बेटे हैं। हालांकि खुद साक्षी ने सामने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। साक्षी खन्ना मीडिया से भी दूर रहते हैं, जबकि अक्षय खन्ना फिल्मों में काम कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »