19 Apr 2024, 21:02:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ब्रेकअप के बाद घर से बाहर नहीं निकली थी यह दिग्‍गज अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 11:54AM | Updated Date: Oct 23 2019 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा का जब ब्रेकअप हुआ था तो उन्‍होंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। परिणीति ने बताया कि जब वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थी तो वह एक अभिनेता के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
 
ब्रेकअप की वजह से परिणीति काफी बुरी तरह से टूट गई थी, जिस वजह से 6 महीने तक घर से बाहर भी नहीं निकली थी। इस दौरान परिणीति ना तो किसी से मिलती थी और ना ही ज्यादा बातचीत करती थीं, लेकिन उनके घर वालों ने उनका उस समय पूरा साथ दिया, आपको बता दें की परिणीति ने बॉलीवुड में फिल्म इशकजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो सुपरहिट साबित हुई थी, अब परिणीति जल्द ही साइना नेहवाल की बॉयोपिक नज़र आने वाली हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »