29 Mar 2024, 01:24:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करवा चौथ पर राखी सावंत का एक और नया ड्रामा, बोलीं....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 12:34PM | Updated Date: Oct 18 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हमेशा सुखियों में रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। करवा चौथ के मौके पर राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियो में बताया कि आज उन्होंने भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा है।
 
राखी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो पूरी तरह से श्रृंगार की हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो सिर से पैर तक सजी धजी नजर आईं। वीडियो में राखी ने सभी को करवा चौथ की बधाई देते हुए कहा कि ये उनकी जिंदगी का पहला करवा चौथ है और वो बहुत खुश हैं। उनके हस्बैंड सबसे अच्छे हैं क्योंकि वो उनकी पसंद हैं।
 
गौरतलब है कि जबसे राखी ने मीडिया में अपनी शादी की बात कबूल की है तभी से ही मीडिया और साथ ही फैंस उनके हस्बैंड को देखने का इंतजार कर रहे हैं। राखी ने बताया था कि उन्होंने एक एनआरआई से शादी कर ली है। हालांकि अब तक वो उन्हें दुनिया के सामने लेकर नहीं आ पाई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »