मुंबई। आज देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा हैं। इस बीच टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी व्रत रखा हैं। उन्होंने ये व्रत अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के लिए रखा हैं। पिछले काफी वक्त से वो दिल्ली के रहने वाले हेल्थकेयर बिजनेसमैन शलभ डांग को डेट कर रही हैं। काम्या ने रिलेशनशिप के बारे में इस साल सितंबर में बताया था। ये तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों हाथों में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी लगवाई हैं।
फोटो में काम्या ने अपनी मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ है। अपनी मेहंदी दिखाती काम्या मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो के साथ साथ उन्होंने अपने फैंस को भी करवा चौथ की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं। काम्या पंजाबी ने अपनी और शलभ की लव स्टोरी के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताई थीं। काम्या पंजाबी ने कहा था- 'मैं अगले साल शादी करूंगी। मेरी शलभ से फरवरी से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।' बता दें कि काम्या की यह दूसरी शादी होगी।