29 Mar 2024, 16:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दक्षिण कोरिया की मशहूर बैंड एफ एक्स की पूर्व सदस्य और पॉप गायिक सुल्ली का निधन हो गया है। उनका शव सोमवार को घर में मिला। सुल्ली काफी समय से साइबर हमले के खिलाफ आवाज उठा रही थीं। 25 साल की सुल्ली का जन्म साल 1994 में हुआ था।  अंग्रेजी वेब साइट डीएनए की खबर के अनुसार सोमवार को सुल्ली का शव दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के Seongnam शहर में उनके घर में मिला। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया कि सुल्ली का मैनेजर बीते रात से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संपर्क ना होने पर मैनेजर सुल्ली से मिलने उनके घर पहुंचा जहां वह मृत पाई गईं।
 
पुलिस ने बताया कि सुल्ली लंबे समय से गंभीर अवसाद से जूझ रहा है। सुल्ली का असली नाम चोई जिनरी है। उन्होंने 2009 में अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने कई फिल्म और टीवी सीरियलों में भी काम किया था। सुली ने 2014 में काम बंद करना बंद कर दिया था। 2015 में उन्होंने म्यूजिक ग्रुप छोड़ दिया और एक्टिंग पर अपना ध्यान दिया
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »