28 Mar 2024, 15:20:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन को फैन ने दिया अनूठा गिफ्ट, दीवार पर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 11:33AM | Updated Date: Oct 14 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवूड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 77 साल के हो गए हैं। अमिताभ बच्चन के जन्‍मदिन के मौके पर चित्रकार अभिषेक कुमार सिंह और उनकी की टीम ने खास गिफ्ट दिया। जन्मदिन पर यह अनूठा गिफ्ट चित्रकार अभिषेक कुमार सिंह और उनकी की टीम ने दिया है। चित्रकारों ने मुंबई की मलाड-गोरेगांव वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे की दीवार पर कुली फिल्म का एक सीन उकेरा है। 
 
अमिताभ के इस चित्र को दीवार पर उतारने वाले चित्रकार अभिषेक कुमार सिंह ने बताया, 'हम मुंबई की ऊंची-ऊंची दीवारों पर पेंटिंग पोस्टर बनाते आ रहे हैं। सार्वजनिक जगहों की दीवार पर हम पेंटिंग बनाते हैं, जिसमें शहर के कंटेंट को दीवारों पर उतारते हैं। कई मुद्दों को लोगों के सामने रखते हैं। इसी बीच बिग बी यानी अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन भी आया है तो मेरे मन में विचार आया कि क्यों न महानायक की पेटिंग दीवार पर उतारी जाए। इसलिए मैंने उनके कुली फिल्म के उनके किरदार के साथ यह पेटिंग दीवार पर बनाई है।'
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »