28 Mar 2024, 23:07:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका का खुलासा - शादी के दिन पति निक ने उठाए....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:33PM | Updated Date: Oct 11 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान वो कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी पहुंचीं जहां उन्होंने कई खुलासे किए। कपिल शर्मा प्रियंका से उनकी शादी के बाद पहली बार मिल थे। कपिल ने क्वांटिको स्टार से कहा, आपको शादी की बहुत-बहुत बधाई।
 
इसके प्रति उत्तर में देसी गर्ल ने कॉमेडी किंग को भी उनकी शादी की शुभकामनाएं दीं। कपिल ने शो में आए लोगों को बताया कि वैसे मेरी और प्रियंका की शादी का योग एक साथ निकला था पर वो अलग बात है कि अलग-अलग जगह हो गई। बता दें प्रियंका और कपिल की शादी में महज 12 दिन का अंतर था। 1 दिसंबर को प्रियंका की शादी थी जबकि 12 को कपिल की।
 
इसी के साथ कपिल ने प्रियंका से खुलासा किया कि वैसे मैं भी पहले हॉलीवुड की एक लड़की से शादी करने वाला था लेकिन मम्मी को इंग्लिश नहीं आती तो मैंने आइडिया ड्रॉप कर दिया की। तब प्रियंका ने कपिल पर तंज कसते हुए कहा, एक मिनट मम्मी को इंग्लिश नहीं आती या आपको। इस दौरान प्रियंका ने कपिल से शिकायत कर कहा, मुझे बहुत बुरा लगा मैंने तुम्हें कार्ड भी भेजा था फिर भी तुम मेरी शादी में नहीं आए। जबकि मैं तो जब तुम्हारे शो पर आती हूं तो पूरे खानदान को लेकर आती हूं। प्रियंका के सवाल के जवाब में कपिल ने हंसते हुए कहा, मैं तो घोड़ी पर आना चाहता था। शो में नया ट्वीस्ट तब आया जब कपिल ने प्रियंका से पूछा कि जब भी वह आपके पति निक जोनस आपकी मां से कैसे मिलते हैं जैसे इंडिया में दामाद पैर छूते हैं वैसे या फिर फ्लाइंग किस करते हैं? 
 
तब प्रियंका ने बताया कि वह हमेशा उन्हें गले लगाता है। इसके बाद प्रियंका ने कपिल से सवाल पर सवाल पूछे। प्रियंका ने कपिल से पहला सवाल पूछा कि जब आपकी मां और पत्नी गिन्नी एक साथ आवाज दें तो आपकी सुनोगे? इस बात पर कपिल के बिना कुछ कहे उनकी मां ने कहा पहले वाइफ की सुनेगा। इसके बाद प्रियंका ने कपिल से पूछा, जब मां और गिन्नी किसी बात को लेकर नाराज हो जाएं तो पहले किसे मनाओगे। तब कपिल की मां ने कहा पहले पत्नी को। मां की ऐसी बातें सुन कपिल ने कहा लोग कहते हैं शादी के बाद लड़का बदल जाता है लेकिन यहां मेरे साथ उल्टा हुआ, क्योंकि मेरी मां बदल गई।
 
हम सभी जानते हैं कि अपनी शादी से कुछ दिन पहले, प्रियंका नई दिल्ली में अपनी फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग में काफी व्यस्त थीं वहीं शादी की तैयारियों के लिए निक जोनस अपने पूरे परिवार के साथ शादी से 10 दिन पहले प्रिपरेशन की देखरेख के लिए मुंबई आ गए थे। वहीं इससे जुड़ा प्रियंका ने एक किस्सा शेयर किया हैं। प्रियंका ने बताया निक शादी से 10 दिन पहले भारत आए थे ताकि तैयारियों में मदद कर सकें ताकि मैं काम के कमिटमेंट को पूरा कर सकूं। इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी आया जब निक ने सिलेंडर भी उठाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »