25 Apr 2024, 20:35:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री का खुलासा - बॉयफ्रेंड ने बाथरूम में कर दिया था बंद, फिर....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 2:28PM | Updated Date: Oct 10 2019 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस का आज का एपिसोड काफी हंगामेदार रहा। जहां पारस को लेकर शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के बीच जमकर बहस हुई। वहीं, रश्मि देसाई और देवोलीन की सिद्धार्थ डे के साथ तीखी बहस हुई। वहीं, आज के एपिसोड में आरती सिंह और कोएना मित्रा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज का खुलासा किया।
 
वहीं अब कुछ ऐसा ही खुलासा अभिनेत्री कोएना मित्रा ने किया है। उन्होंने इस शो पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में जो बातें बताई हैं उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस कोयना मित्रा बिग बॉस के घर में मिल रहे अजीबोगरीब टास्क में पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन दे रही हैं। कोएना को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें मिल रही हैं। माना जा रहा है कि वो इस सीजन की सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। कोएना को देखकर लोग उन्हें स्ट्रॉन्ग महिला के तौर पर पहचान रहे हैं। वहीं कोएना ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े जो खुलासे किए हैं, उसे जानने के बाद आप कोएना के और भी बड़े फैन हो जाएंगे।
 
पांचवे दिन कोयना मित्रा बिग बॉस के घर में अपने दोस्तों दलजीत कौर, माहिरा शर्मा, सिद्धार्थ डे के साथ बैठी बातें कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और भयावह रिश्ते के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड बेहद पॉजेसिव था। कोयना ने घरवालों को बताया कि उनका एक्स लवर तुर्की का था। कोएना ने बताया कि 'एक बार उसने मुझे अपने मुंबई के घर के बाथरूम में बंद कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »