24 Apr 2024, 11:31:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलामन खान के घर पहुंची क्राइम ब्रांच - गिरफ्तार हुआ ये शख्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 11:47AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर बुधवार को मुंबई पुलिस पहुंची। हालांकि इस बार पुलिस सलमान खान के लिए नहीं आई थी बल्कि उनके बंगले की चौकीदारी कर रहे शख्स के लिए आई थी। बता दें कि पुलिस इस शख्स की तलाश पिछले 29 सालों से कर रही थी जब पुलिस को पता चला कि ये व्यक्ति सलमान खान के बंगले की चौकीदारी कर रहा है तो बिना वक्त गवाए पुलिस सलमान खान के बंगले पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। 62 वर्ष के इस शख्स कानाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा बताया जा रहा है।
 
उस पर बहुतसारे चोरी के केस दर्ज है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की 'यूनिट-4' ने खान के गोराई स्थित बंगले से शक्ति सिद्देश्वर राणा को गिरफ्तार किया। वहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसे जमानत पर रिहा किया गया था लेकिन बाद में शक्ति सिद्धेश्वर राणा के खिलाफ गैर जामनती वारंट भी जारी कर दिया गया था। उसके बाद से ही पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »