मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कई फिल्मों में काम किया है। सोनाक्षी सिन्हा के पापा और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बॉलीवुड पर कई सालों राज किया है। बता दें की शत्रुघ्न सिन्हा के तीन बच्चे हैं जिसमे लव कुश दो जुड़वां भाई है और छोटी सोनाक्षी हैं। लेकिन आज हम शत्रुघ्न सिन्हा की बहू के बारे में बात कर रहे हैं जिनका बॉलीवुड से कोई नाता नहीं है। सोनाक्षी भी अक्सर अपनी भाभी के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती है। वैसे जानकारी के लिए ये भी बता दें कि तरूणा लन्दन की मशहूर NRI फॅमिली से है।
शायद यही कारण है कि सोनाक्षी की तरह तरुणा के भी सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलोव करते है और वो अक्सर ही अपनी तस्वीरे शेयर करती रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनाक्षी के भाई कुश की शादी साल 2015 में तरुणा से हुई थी। शादी के बाद से ही वो काफी चर्चो में आ गयी थी जिसके पीछे का राज भी उनकी खूबसूरती थी। बताया जाता है कि इनकी शादी में खुद पीएम मोदी भी शरीक हुए थें। साथ ही बॉलीवुड से भी कई बड़ी हस्तिया इनकी शादी में शामिल हुई थी जिनमे अमिताभ, हेमा मालिनी, टीना अम्बानी आदि शामिल थे।