28 Mar 2024, 19:50:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने खींची फरहान की अंडरवियर, कहा - ये मेरी है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 4:44AM | Updated Date: Oct 9 2019 5:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म द स्काई इज पिंक को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच इस फिल्‍म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फिल्म का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर बेडरूम में अंतरंग पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। इसके रिलीज के बाद से यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें प्रियंका, फरहान अख्तर के साथ बड़े बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
 
इस वीडियो में दोनों अपने अंतरंग पलों के दौरान मस्ती कर रहे हैं। फरहान प्रियंका को रोमांटिक मूड में लाने की कोशिश कर रहे हैं। फरहान के इस प्रयास को देख प्रियंका खिलखिलाती है। बड़े ही बोल्ड अंदाज में प्रियंका, फरहान का अंडरवियर खींचते हुए कहती है कि, यह मेरा है...इसके बाद दोनों एक-दूसरे को अपनी बांहों में लपेटते हुए मोगली का फेमस सॉंग 'जंगल जंगल बात चली है.' गाने लगते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »