29 Mar 2024, 21:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बिग बॉस के घर में पहुंची बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए। गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने कहा, उन्हें बचपन से माता-पिता का प्यार नहीं मिला, उनके पैदा होते ही मां की डेथ हो गई थी। इसके बाद उनकी मां की बेस्ट फ्रेंड ने एडॉप्ट कर लिया। यूपी की राजधानी लखनऊ में पालन पोषण हुआ। 
 
शो में पंजाब की 'कटरीना' शेहनाज गिल के साथ बातचीत में आरती ने कहा, "मेरे पैदा होने के बीस दिन के अंदर ही मां की डेथ हो गई थी। उन्हें कैंसर था। मां की बेस्ट फ्रेंड ने मुझे अडॉप्ट कर लिया। फिर उनके साथ मैं लखनऊ चली गई। आरती सिंह ने कहा, उन्होंने बचपन से कभी खुद को प्यार नहीं किया। वो बचपन से अपने पिता के बिना रही। कभी पिता का प्यार या सपोर्ट नहीं मिला। वो अपने भाई और पिता से अलग रहीं. इसलिए उनका कोई सपोर्ट नहीं मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »