29 Mar 2024, 18:16:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सदी के महानायक होंगे सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 12:01PM | Updated Date: Oct 6 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पचासवें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा जाएगा और 76 देशों की करीब दो सौ पचास फिल्में भी दिखाई जाएंगी। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज यहां यह घोषणा की। जावड़ेकर ने बताया कि 20 से 28 नवम्बर तक होने वाला यह समारोह स्वर्ण जयंती समारोह होगा और इसमे 76 देशों की करीब 250 फिल्में दिखाई जाएगी और करीब दस हज़ार लोग भाग लेंगे । समारोह में अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। समारोह में बच्चन की चुनिंदा फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »