23 Apr 2024, 17:15:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म निर्देशन करना चाहती है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजÞर आने वाली हैं। इस फिल्म से प्रियंका तीन साल बाद अपना बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी अपना कदम आगे बढ़ा सकती हैं। फिल्म निर्देशन करने संबंधी सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, ‘‘इसमें इतनी जिम्मेदारी है जो मुझे नर्वस कर देती है, लेकिन धीरे धीरे में एक्टिंग से प्रोडक्शन की तरफ बढ़ गई हूं, और आशा है कि मैं जल्द ही निर्देशन की तरफ भी आऊं।
 
प्रिंयका की आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीजÞ होगी। प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' ' राइटर आयशा चौधरी की असल जिंदगी पर आधारित है, जिनकी महजÞ 18 साल की उम्र मे मौत हो गई थी। आयशा चौधरी का किरदार फिल्म में जायरा वसीम ने निभाया है जो खुद पूरी स्टोरी को नरेट करने वाली हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »