29 Mar 2024, 05:45:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्‍वीरों में रणवीर सिंह कुछ अजीबगरीब लुक में नजर आ रहे हैं। लेकिन रणवीर सिंह का ये रूप देख एक छोटी बच्ची रोने लगी। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोग को ट्रोल कर रहे हैं व वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। 
 
रणवीर अपने सिर को ढंके हुए एक अजीबो गरीब लाल रंग के लिबास में कार की तरफ बढ़ रहे हैं। जहां एक बच्ची भी अपने पिता की गोद में खड़ी है। रणवीर पर नजर पड़ते ही यह लड़की रोने लगती है। रणवीर प्यार से उसकी पीठ पर हाथ भी फेरते हैं, लेकिन बच्ची मुंह मोड़कर पापा के गले लग जाती है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब रणवीर ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोरी हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »