26 Apr 2024, 03:38:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 2:05PM | Updated Date: Sep 23 2019 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार अनुष्का शर्मा को देश की सबसे शक्तिशाली महिला में शुमार किया गया है। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन ने 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अनुष्का को भी जगह दी गई है।अनुष्का शर्मा को फॉर्च्यून लिस्ट में 39वें स्थान पर रखा गया है। फॉर्च्यून इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, अनुष्का क्लॉथिंग लाइन नुश के साथ कई अन्य ब्रांड्स जैसे नीविया, एले 17, मिन्त्रा और लावी का एक चेहरा हैं।
 
इसके साथ वह एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं। अनुष्का ने 25 साल की उम्र में क्लीन स्लेट फिल्म्स को स्थापित किया इसके अलावा उन्होंने तीन कम बजट की फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया था। इसमें एनएच10, फिल्लौरी और परी जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके साथ अनुष्का शर्मा, अमेजन प्राइम वीडियो के लिए वेब सीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »