26 Apr 2024, 04:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हनी सिंह की हालत देखकर फैंस हुए हैरान, बोले - क्या हालत बना ली है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 11:59AM | Updated Date: Sep 23 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यो यो हनी सिंह ने ने आईफा अवॉर्ड्स 2019 में भी तलहचा मचाया है, और एक अवॉर्ड भी उन्हें मिला है। सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह को 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए "बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन" के आईफा अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं अब हनी सिंह अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। वो हाल ही में हनी सिंह आईफा अवॉर्ड नाइट पर दिखाई दिए। इस ईवेंट से हनी सिंह की तस्वीरें जब सामने आईं तो लोग चौंक गए। बढ़ा वजन और लंबे बाल में हनी सिंह को देखकर कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि ये वही हैं। सिंगर हनी सिंह इस ईवेंट के दौरान एनिमल प्रिंट जैकेट और ब्लैक आउटफिट में नजर आए। 
 
इस दौरान जब हनी सिंह को देखकर एक यूजर ने लिखा 'ये यो यो ही है ना? देखकर पता ही नचा चल पा रहा कि ये वही हैं।  क्या हालत बना ली है अपनी'। एक अन्य ने तो हनी सिंह को विजय माल्या ही बता डाला। वहीं एयरपोर्ट पर हनी सिंह को देखकर यूजर ने लिखा- 'दारू पीकर क्या हाल बना लिया, इस बंदे के चेहरे पर दिख रहा है दारू का असर'. वहीं किसी ने हनी सिंह को हेयर कट की भी सलाह दे डाली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »