28 Mar 2024, 21:02:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

11 साल छोटी इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 11:44AM | Updated Date: Sep 22 2019 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तारा सुतारिया को लेकर एक चौंकानी वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा 11 साल छोटी तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। तारा सुतारिया ने फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2" से बॉलीवुड में शुरुआत की। खबर के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा एक दूसरे को पसंद कर रहे हैं और डेटिंग कर रहे हैं।
 
इन दोनों को कई जगह एक साथ समय बिताते भी देखा जाता है। स्पॉटब्वॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया को वर्ली के एक मॉल में साथ घूमते हुए देखा गया था। इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडिस जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »