29 Mar 2024, 17:02:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पहली बार मीडिया के सामने आई सनी देओल की पत्नी, देखें तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 11:39AM | Updated Date: Sep 22 2019 11:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म की गुरुवार को मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, इस दौरान कई सितारों भी नजर आये। इस दौरान सनी देओल की पत्नी पूजा देओल को भी देखा गया। पूजा मीडिया के सामने नहीं आना चाहती थी।
 
हालांकि अपने बेटे की फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उनको देखा गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस कैरी की हुई थी। 1984 में सनी देओल ने पूजा देओल से शादी की थी। वही धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर को भी काफी लंबे समय बाद स्पॉट किया गया। पोते के डेब्यू के लिए पूरा देओल परिवार एक छत के नीचे एकत्रित हुआ। प्रकाश कौर ने फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान प्रिंट सलवार सूट पहना हुआ था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »