29 Mar 2024, 01:56:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सुपरहिट फिल्म ‘वो कौन थी’ के सीक्वल में काम करती नजर आ सकती है। वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी करने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। बेटी आराध्या के जन्म के बाद से तो ऐश्वर्या पूरी तरह से बेटी की देखभाल में व्यस्त हो गयी। ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर नहीं आ रही हो लेकिन वो उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ऐश्वर्या राय को आखिरी बार फन्ने खां में देखा गया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। ऐश्वर्या के बॉलीवुड में कमबैक की खबरें अक्सर आती रहती है।  कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में वापसी करने के लिए बेताब है। इस समय वो एक साथ कई फिल्म मेकर्स से बात कर रही है। ऐश्वर्या राय वर्ष 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'वो कौन थी' के रीमेक से बॉलीवुड में कमबैक कर सकती हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »