24 Apr 2024, 07:26:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लव रंजन की फिल्म में दीपिका को रिप्लेस करेंगी श्रद्धा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 12:11PM | Updated Date: Sep 20 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्मकार लव रंजन की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड निर्देशक लव रंजन, अजय देवगन और रणबीर कपूर को लेकर फिल्म बनाा रहे हैं। पहले चर्चा थी कि दीपिका को इस फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस के रूप में कास्ट किया गया है। दीपिका ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताते हुए साफ किया था कि वह किसी भी यौन शोषण के आरोपी के साथ काम नहीं करेंगी।
 
लव रंजन पर एक ऐक्ट्रेस ने मीटू मूवमेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे, हालांकि लव रंजन ने ने इन आरोपों को झूठा बताया था। अब चर्चा है कि  श्रद्धा को इस फिल्म के लिये साइन किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस आॅफर को पाने पर श्रद्धा भी खुश है और उन्होंने अजय देवगन से मुलाकात भी की है। जल्द ही इससे जुड़ी आफिशल घोषणा की जाएगी। यदि ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब रणबीर और अजय के साथ श्रद्धा स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »