29 Mar 2024, 21:21:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

डांस करते हुए खाने की प्लेट तोड़ रही थीं शिल्पा शेट्टी - भड़के फैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 3:18PM | Updated Date: Sep 18 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों दुबई में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है औ इस वीडियो को देख लोग शिल्पा शेट्टी पर भड़क गए। शिल्पा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे फुल मस्ती में डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
 
इसके साथ वह फर्श पर टूटी हुई खाने वाली प्लेट्स पड़ी हैं।  वीडियो में शिल्पा को भी प्लेट्स तोड़ते हुए साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, "प्लेट तोड़ो और धोने से बचाओ...बहुत मजा किया। प्लेट तोड़ना और साथ में डांस करना एक मजेदार कॉन्सेप्ट है। इस तरह शिल्पा को प्लेट्स तोड़ते देख उनके फैन्स भड़क गए हैं और उन्होंने शिल्पा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 
 
ट्रोलर्स प्लेट्स तोड़ने वाले डांस को पैसे की बर्बादी बता रहे हैं। शिल्पा शेट्टी आखिरी बार धर्मेन्द्र, बॉबी देओल, सन्नी देओल और कैटरीना के साथ फिल्म 'अपने' में बड़े पर्दे पर नजर आई थी। 13 साल अपने फिल्मी करियर से ब्रेक लेने के बाद अब शिल्पा सब्बीर खान की आगामी फिल्म 'निकम्मा' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »