25 Apr 2024, 07:23:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम सुपरहिट फिल्म ‘एक विलेन’ के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्मकार मोहित सूरी ने अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन 2' के लिए जॉन अब्राहम को अप्रोच किया है। चर्चा यह भी है कि जॉन को कहानी पसंद आई है और वह जल्द ही इसे साइन कर सकते हैं। अन्य कलाकारोंकी सूची को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
 
जल्द फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा की जायेगी और फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जा सकती है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में प्रदर्शित एक विलेन में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। सिद्धार्थ ने फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी, जिनका श्रद्धा कपूर से प्यार हो जाने पर दिल बदल जाता है जबकि रितेश देशमुख ने फिल्म में एक सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »