24 Apr 2024, 00:11:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नींद में चलती हैं ये अभिनेत्री - सुबह पैरों में रहते हैं घाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 11:30AM | Updated Date: Sep 15 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियान डिक्रूज से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इलियान डिक्रूज रात को नींद में चलती हैं। इस बात का खुलासा खुद इलियान डिक्रूज ने किया। इलियान डिक्रूज ने कहा कि मैं रात को नींद में चलती हूं। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह नींद में नहीं चलती हैं तो सुबह उन्हें अपने पैरों में सूजन और जख्म क्यों देखने को मिलते हैं। इलियाना ने शनिवार को अपनी इसी चिंता को अपने प्रशंसकों संग साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, "मैं अब इस बात को पूरी तरह से मान चुकी हूं कि मैं नींद में चलती हूं...शायद ऐसा ही है क्योंकि सुबह उठने पर जब रहस्यमयी ढंग से मेरे पैरों में सूजन या घाव देखने को मिलते हैं तो इसे समझने का और कोई तरीका नहीं बचता।"
 
इलियाना के इस पोस्ट को पढ़कर उनके प्रशंसकों को उनकी चिंता वाकई में सताने लगी और लोगों ने उन्हें कमरे में एक वीडियो कैमरा लगाने की सलाह दी। हालांकि कुछ फैंस ने इस किस्से को हॉन्टेड या भूतहा भी बताया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, जब आप जागती हैं तो खुद को बिस्तर पर ही पाती हैं या किसी और जगह पर। यदि खुद को किसी और जगह पर पाती हैं तो यह स्लीप वॉकिंग है अन्यथा आप भूतों की शिकार हो सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »