16 Apr 2024, 23:25:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्मी बैकग्रांउड में फायदे के साथ ही जिम्मेवारियां होती है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 2:46PM | Updated Date: Sep 14 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि फिल्मी बैकग्रांउड के फायदे के साथ ही  जिम्मेवारियां भी बड़ी होती है। अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर इन दिनों फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 20 सितंबर  को रिलीज होगी। इसमें सोनम कपूर के साथ लीड रोल में साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान हैं। सोनम कपूर ने  नेपोटिज्म पर बयान दिया है। सोनम कपूर ने कहा, ‘‘फिल्म बैकग्राउंड से आने के कई फायदे हैं तो जिम्मेदारियां भी। मेरे पिता ने हमें सब कुछ  देने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसलिए यदि हमें चांस मिला है तो हमें उसे ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए। कई लोग  नेपोटिज्म शब्द का सही मतलब जाने बगैर इसका इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से ये शब्द नेगेटिव प्रतीत होता  है। सोनम ने कहा ,मेरे पिता ने किसी को मेरा नंबर तक नहीं दिया है। वहीं दलकेर ने कहा, नेपोटिज्म शब्द ऐसा साउंड करता है जैसे कुछ आलसी बच्चे जो काम नहीं करते हैं, जो फिल्मों में नहीं जाना चाहते हैं, शूट नहीं करना चाहते हैं। और आपका परिवार ऐसा है जैसे मैं तुम्हें ये फिल्म दिलाऊंगा, मैं तुम्हें कुछ दिलाऊंगा, पर ऐसा होता नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »