23 Apr 2024, 17:34:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने तीन साल तक हिंदी फिल्म में काम नहीं करने की बतायी वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 12:00PM | Updated Date: Sep 14 2019 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने तीन सालों तक हिंदी  फिल्म में काम नहीं करने की वजह  बतायी है। प्रियंका चोपड़ा अंतिम बार वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्म जय गंगाजल में नजर आयी थी। प्रियंका तीन साल बाद अब  ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो काफी पसंद किया  जा रहा है। फिल्म की कहानी स्वर्गीय लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में जायरा वसीम आयशा के किरदार में हैं, जबकि प्रियंका और फरहान अख्तर उनके पैरंट्स का रोल प्ले कर  रहे हैं।
 
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने तीन साल बाद फिल्मी परदे पर लौटने का क्यों फैसला किया और वापसी के लिए इसी  फिल्म को क्यों चुना। प्रियंका ने कहा कि इस तरह की फिल्में करने के लिए काफी वक्त लगता है और इसलिए बीते  तीन सालों में उन्होंने कोई और हिंदी  फिल्म नहीं की। प्रियंका ने कहा कि वह एक ऐसी फिल्म की तलाश में थीं, जिसमें  उन्हें एक ऐक्टर के तौर पर पूरी तरह से डूब जाने का मौका मिले। फिर चाहे वह भारतीय फिल्म हो या फिर अमेरिकी। ‘द स्काई इज पिंक’ इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »