मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियो में बनी हुई हैं। हाल ही में कायनात अरोड़ा ने एक फोटोशूट करवाया है। जिसमें वो काफी ज्यादा ग्लैमरस लग रही है। तस्वीरों के साथ साथ हम आपको इनके बारें में कुछ जानकारी भी देने वाले हैं। कायनात अरोड़ा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें ग्रेट ग्रैंड मस्ती, खट्टा मीठा जैसी शामिल है।
कायनात अरोड़ा ने बॉलीवुड के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। जिससे ये लगता है कि उनके फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद हैं। इतना ही नहीं कायनात अरोड़ा के फेमस होने का एक कारण ये भी है कि वो बॉलीवुड की खूबसूरत और दिवंगत अदाकारा दिव्या भारती की छोटी बहन है।