17 Apr 2024, 05:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर सुपरहिट फिल्म बधाई हो का रीमेक बनाने जा रहे हैं। तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारर पिंक के बाद अब बोनी कपूर बॉलीवुड फिल्म बधाई को साउथ में बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर प्लानिंग शुरू हो गई है। फिल्म बधाई हो पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और सान्या मल्होत्रा ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई और कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया था। बताया जा रहा है कि फिल्म बधाई हो के रीमेक को बोनी कपूर, दिल राजू के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जा सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »