29 Mar 2024, 07:34:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

40 साल की उम्र फिर शादी करेंगी ये अभिनेत्री - बॉयफ्रेंड संग बसाएंगी घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:24PM | Updated Date: Sep 13 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने 40 साल की उम्र में दोबारा शादी करने करने जा रही है। वह अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग से शादी करने जा रही हैं। वह तलाक के 7 साल बाद शादी करने जा रही हैं। काम्या दिल्ली बेस्ड शलभ दांग से अगले साल शादी करेंगी। शलभ हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। एक इंटरव्यू में काम्या ने अपनी लव लाइफ और शादी के बारे में बताया।
 
काम्या ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया- शलभ और उनकी मुलाकात इसी साल फरवरी में एक शादी में हुई थी। शलभ से काम्या को उनके दोस्त ने मिलवाया। काम्या ने कहा- उस समय मुझे हेल्थ प्राब्लम चल रही थीं जिसकी वजह से मेरे दोस्त ने मुझे शलभ से बात करने को कहा।
 
काम्या ने बताया- हम दोनों शादी के बाद एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहे और एक या डेढ़ महीने बाद शलभ ने मुझे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। मैंने शलभ को हां कहने के लिए काफी समय लिया। काम्या ने कहा- मैंने पहली शादी टूटने के बाद फैसला कर लिया था कि मैं कभी भी शादी नहीं करुंगी। मगर शलभ की वजह से मुझे शादी में भरोसा हुआ। सच कहूं तो अब मैं शलभ से 16 साल की लड़की की तरह पागलों की तरह उनके प्यार में हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »