20 Apr 2024, 17:21:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राखी सावंत ने अपनी मां को दी ड्यूटी, कहा - मेरे पति के पास...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:03PM | Updated Date: Sep 13 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। राखी ने अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, बधाई हो, मम्मी टिकटॉक पर आ गई हैं। जब मैं अपने पति के साथ लंदन चली जाऊंगी तो मां आप सबको एंटरटेन करेंगी। मेरे फैन्स मैं आपकी बहुत फिक्र करती हूं। अब राखी का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं, जिनमें राखी की बड़ी खिंचाई की गई है।

एक नेहा नामक यूजर लिखती हैं-इतना कंटेंट आप लाते कहां से हो? अन्य यूजर कामरान ने लिखा- राखी अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करके जाना। वहीं यूजर कृति लिखती है- हे शिव जी.! ये लंदन जाने वाली है ना तो सोचा कि अब भारत में शांति होगी। लेकिन इसने तो अंटी जी को ड्यूटी पर लगा दिया...हमें इरिटेट करने के लिए छोड़ दिया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »