20 Apr 2024, 17:23:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रेखा की ये तस्‍वीरें देख फैंस हुए दीवाने, उम्र को लेकर कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:15PM | Updated Date: Sep 12 2019 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सदाबहार अभिनेत्री रेखा अपने शानदार अभिनय के अलावा वह अपनी उदारता और फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। 64 साल की उम्र में भी रेखा काफी खूबसूरत लगती है। हाल ही में रेखा की कुछ तस्‍वीरें सामने आई है। इन तस्‍वीरों में रेखा काफी खूबसूरत लग रही है। अक्‍सर कांजीवरम साड़ी में नजर आनेवाली रेखा इस बार कुछ अलग ही अंदाज में दिखीं। हाल ही में रेखा फैशन डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा के स्‍टोर पर पहुंची थीं। इस बार रेखा ने साड़ी नहीं बल्कि व्‍हाइट कलर के रेशम का काफ्तान पहना था।
 
व्‍हाइट काफ्तान के साथ उन्‍होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। उन्‍होंने नॉट हैंडबैंड्स के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया था। रेखा का बदला हुआ लुक भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है और यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'बेहद खूबसूरत.' एक और यूजर ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा- 'निशब्‍द.' एक यूजर ने लिखा- रेखा मैम आप बेहद खूबसूरत हो, आपके लिए उम्र बस एक नंबर है।' एक और यूजर ने लिखा- 'रेखा खूबसूरती का रहस्‍य। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »