19 Apr 2024, 21:22:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हॉलीवुड फिल्म में दिखेंगी हिना खान - सीख रही तीरअंदाजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 4:20PM | Updated Date: Sep 11 2019 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपने आने वाली फिल्‍म 'द लास्ट विश', 'लाइन्स' में बिजी है। इसकी जानकारी हिना ने हाल ही में फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए दी। शेयर की इन तस्वीरों में हिना फर वाली आउटफिट में स्टनिंग दिख रही हैं। इन तस्वीरों में हिना तीरअंदाजी करती दिख रही हैं। हिना की ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
 
फिल्म की बात करें तो हिना इसमें दिव्यांग लड़की की भूमिका निभा रही हैं। बता दें कि टीवी की आदर्श और सुशील बहू यानि हिना अक्सर अपने लुक्स और फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एयरपोर्ट हो या रेड कार्पेट हिना अक्सर अपने लुक से सबको इंप्रेस करती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »