19 Apr 2024, 03:01:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनम कपूर बोलीं - ब्रा जलाकर मूंछें बढ़ाना फेमिनिज्म नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 3:42PM | Updated Date: Sep 10 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू दिया है। इंटरव्‍यू में सोनम कपूर ने कई खुलासे किए। इंटरव्यू में सोनम ने बॉलीवुड से जुड़े अपने अनुभव को शेयर किया। सोनम ने बताया कि जब इंडस्ट्री में मैंने करियर शुरू किया था, तब बहुत सी हिरोइन फेमिनिज्म का सही मतलब नहीं समझती थीं।
 
सोनम कपूर नारीवाद का मतलब समझाते हुए बोलीं कि नारीवाद का मतलब ब्रा जलाकर मूंछे बढ़ाना नहीं है।
सोनम बताती हैं, '12 साल पहले मुझसे किसी ने पूछा था कि क्या आप फेमिनिस्ट हैं, मैंने कहा था, जी हां... मैं फेमिनिस्ट हूं। मेरी इस बात को सुनकर मेरी पीआर टीम ने कहा था कि मैं इस तरह नहीं कह सकती हूं। ऐसा कहने पर लोग आपको अन-फेमिनन समझेंगे। आज तो हर कोई कहता है। 12-15 साल पहले कोई भी हिरोइन खुलकर अपने फेमिनिस्ट होने की बात खुल कर नहीं कहती थी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »