20 Apr 2024, 06:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पूजा नाम की लड़की से रोमांटिक बातें करते पकड़े गए संजय दत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 1:42PM | Updated Date: Sep 10 2019 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय किसी पूजा नाम की लड़की से रोमांटिक बातें कर रहे हैं और उसे डेट पर चलने के लिए पूछते हुए भी नजर आ रहे है। खास बात है कि इस वीडियो में संजय जिस लड़की के प्यार में डूबे हुए हैं उसका नाम पूजा है। संजय के इस विडियो पर फैन्स खूब कॉमेंट कर रहे हैं। इस विडियो को एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
 
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है? चलिए आपको बताते हैं। दरअसल इस शुक्रवार यानी 13 सितंबर को फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज हो रही है, जिसमें आयुष्मान खुराना लोकेश बिष्ट और पूजा नाम के दो किरदार निभा रहे हैं। आयुष्मान के लेडी अवतार को लोग तो खूब पसंद कर ही रहे हैं, बॉलिवुड सेलेब्स भी उन पर फिदा हो गए हैं। तभी तो संजय भी खुद को रोक नहीं पाए और आयुष्मान के लेडी अवतार यानी पूजा से फोन पर बात करते और उन्हें डेट पर ले जाने की बात करते नजर आए।
 
हालांकि संजय सिर्फ ऐक्ट कर रहे हैं, लेकिन विडियो देखकर कहीं से भी नहीं लगता कि यह ऐक्टिंग है। और संजय दत्त की इसी अदा के फैन्स भी कायल हो गए हैं। इसके बाद संजय पूजा को फोन पर 'आई लव यू' कहते हैं। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। आपको बता दें, संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'प्रस्थानम' फिल्म तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन देवा कट्टा ने किया है। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »