29 Mar 2024, 11:55:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस मशहूर अभिनेत्री को हुई गंभीर बिमारी - डॉक्टर्स ने किया खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 1:35PM | Updated Date: Sep 10 2019 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिका की मशहूर रिऐलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। किम कार्दशियन को एक गंभीर बिमारी हुई है। हाल में किए गए टेस्ट्स में उन्हें लूपस और रूमेटॉइड आर्थराइटिस की बीमारी होने का पता चला है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो, उनके प्रोग्राम 'कीपिंग अप विद कार्दशियंस' के एक एपिसोड के दौरान उन्होंने अपनी परेशानी की शिकायत की थी।
 
जिसके बाद ये खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि किम को दर्द, जोड़ों में सूजन, सिरदर्द, कमजोरी जैसी परेशानियां पहले से थीं जिसके बाद उनका ब्लड टेस्ट किया गया। उनके डॉक्टर ने टेस्ट के बाद बताया है कि उनकी ऐंटीबॉडीज में लूपस और रूमेटॉयड आर्थराइटिज के पॉजिटिव साइन सामने आए हैं। यानि अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं किया जाये तो ये बीमारी बढ़ भी सकती है।
 
इस बारे में डॉक्टर ने यह भी साफ किया है कि केवल एक टेस्ट से ही यह कन्फर्म नहीं किया जा सकता है कि उन्हें वास्तव में यह दोनों बीमारियां हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कई बार टेस्ट में गलत तरह से भी पॉजिटिव रिजल्ट आ जाते हैं। इस खबर के पता चलते समय किम अपनी बहन क्लो कार्दशियन के साथ थीं और इसके बाद उन्होंने यह खबर अपनी बहन कायली जेनर और मां क्रिस जेनर को यह जानकारी दी। इससे वो थोड़ी निराश भी हैं। लेकिन अब वो सतर्क हो गई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »