29 Mar 2024, 04:57:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर का करीब एक वर्ष तक विदेश में इलाज कराने के बाद स्वदेश लौट आये हैं। ऋषि कपूर पिछले लगभग एक साल से न्यूयार्क में उपचार करा रहे थे। वह बीती देर रात पत्नी नीतू कपूर के साथ स्वदेश लौटे। नीतू कपूर इलाज के दौरान उनके साथ विदेश में ही रहीं। उन्होंने स्वदेश लौटने की जानकारी स्वयं ट्विटर पर दी।  उन्होंने लिखा, ‘‘11 माह 11 दिन बाद घर वापसी। सभी को धन्यवाद।’’  वह न्यूयार्क में इलाज के दौरान भी ट्विटर पर सक्रिय रहे और अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते रहते थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »